नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या 19 में हाई मास्ट लाइट का किया शुभारंभ

0
7

 

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा वार्ड संख्या 19 में मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल के सामने बड़े प्याऊ वाले मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद पालिका अध्यक्ष ने बटन दबाकर हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, खासकर शाम के समय आवागमन में दिक्कत होती थी। हाईमास्ट लाइट लगने से अब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी रहेगी और लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसी तरह के अन्य विकास कार्य भी निरंतर कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here