हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुरसान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करबन नदी से अहरई की ओर जाने वाले मार्ग पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) तथा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू पुत्र बीरपाल निवासी हसनपुर बारू थाना सादाबाद के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरी ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।









