हाथरस।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हाथरस में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 हाथरस एवं अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र-2 सादाबाद कुलदीप चौहान अपनी टीम के साथ थाना सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव, बिसावर, कुरसंडा, नयाबाग और सादाबाद प्रथम स्थित देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम द्वारा दुकानों के स्टॉक का गहनता से परीक्षण किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि बिक्री पूरी तरह से पोस मशीन के माध्यम से ही की जाए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
साथ ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को अवैध मदिरा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई।









