छह माह के मासूम बेटे के लिए दर दर भटक रही बेबस माँ, पुलिस से की शिकायत

0
23

 

हाथरस। एक बेबस मां अपने छह माह के मासूम बेटे के लिए दर-दर भटक रही है। कोतवाली सदर क्षेत्र के खोड़ा हजारी निवासी ममता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके बच्चे को उससे छीन लिया है।

पीड़िता ममता के अनुसार उसकी शादी 4 दिसम्बर 2024 को मथुरा जनपद निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार की मांग की जाने लगी। ममता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई। उसने बताया कि कुछ समय पहले ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके छह माह के बच्चे को उससे छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके साथ जबरन मारपीट कर उसका वीडियो भी बना लिया। मामले की शिकायत महिला थाने में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रविवार को अचानक पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here