स्वयं सहायता समूह की सदस्यायों का औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित तोता ब्रांड रंग गुलाल व पूजा सामिग्री निर्माण फैक्ट्री का भृमण कराया गया

0
19

 

हाथरस।मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद हाथरस के स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं का औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित तोता ब्रांड रंग गुलाल एवं पूजा सामग्री निर्माण फैक्ट्री का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर फैक्ट्री के स्वामी श्री बांके बिहारी अग्रवाल अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल द्वारा स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं को फैक्ट्री में निर्मित विभिन्न उत्पादों—जैसे रुई की बत्ती, हवन सामग्री, धूपबत्ती, अगरबत्ती, चन्दन तिलक एवं पूजा सिंदूर—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समूह की सदस्याएं इन उत्पादों को अपने घर पर, संकुल संघ के कार्यालयों में अथवा फैक्ट्री परिसर में आकर मजदूरी के आधार पर तैयार कर सकती हैं। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि सभी इच्छुक महिलाओं को उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण फैक्ट्री परिसर एवं संकुल संघ स्तर पर प्रदान किया जाएगा।


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए उनके वर्तमान कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं अपने स्तर पर उत्पाद तो बना रही हैं, किन्तु उचित विपणन व्यवस्था के अभाव में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इस समस्या के समाधान हेतु इस पहल के माध्यम से महिलाओं को फैक्ट्री से जोड़कर उनके उत्पादों की सुनिश्चित खरीद की व्यवस्था की जा रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।


उन्होंने आगे बताया कि यह पहल “लखपति दीदी योजना” के अंतर्गत महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख रुपये तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा श्री बांके बिहारी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं को फैक्ट्री का विस्तृत भ्रमण कराया एवं उत्पाद निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान समूह की महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने भविष्य में पूजा सामग्री निर्माण कार्य से जुड़ने की सहमति व्यक्त की।
यह भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here