सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव 24 अप्रैल को हुआ प्रस्तावित, सफाई कर्मचारियों ने नामांकन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा

0
29

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष पद का पिछला कार्यकाल 5 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुका है। नए चुनाव को लेकर वे पिछले तीन महीनों से लगातार प्रयास कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार तिथि आगे बढ़ने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद हाल ही में एक बार फिर तिथि आगे बढ़ाने की बात सामने आई, लेकिन अब स्पष्ट किया गया है कि चुनाव 24 अप्रैल को ही कराया जाएगा। इससे कर्मचारियों में संतोष दिखाई दिया।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद को प्रत्याशी बनाया गया है, जिनका चुनाव चिन्ह “शेर” निर्धारित हुआ है। उनके समर्थकों ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे 24 अप्रैल को मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।बताया गया कि मतदान के बाद शाम 4 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here