अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर घायल

0
10

 

हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतक की पहचान 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास निवासी गांव शहवाजपुर, थाना विजयगढ़ (जनपद अलीगढ़) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता, निवासी कस्बा हरदुआगंज (अलीगढ़) बताया गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मथुरा दवा लेने गए थे और वापस लौटते समय गांव ऐवरनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जय गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here