सिविलियन प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
23

 

हाथरस। नगर क्षेत्र के संविलियन प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए शिक्षा के मंदिर को निशाना बना लिया। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ने के साथ-साथ दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह जब शिक्षामित्र अंजू सक्सेना विद्यालय पहुंचीं और ताला खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। विद्यालय से पंखे, सिल्वर का भगोना, बच्चों की किताबें, स्टेशनरी, पीतल के बर्तन, घंटा, वॉशबेसिन की टोटी सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक किरण वार्ष्णेय ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार विद्यालय में चोरी हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार स्कूल को निशाना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here