कासगंज मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत,शव भेजा पोस्टमार्टम

0
19

 

हाथरस। कासगंज–मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोका गया और ट्रेन गार्ड की मदद से घायल महिला को रेलवे ट्रैक किनारे से उठाकर ट्रेन में बैठाया गया।

स्टेशन पहुंचने पर महिला को नीचे उतारकर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे पुलिस के अनुसार सूचना रेलवे फाटक के पास से मिली थी, जहां महिला ट्रैक किनारे घायल अवस्था में पड़ी हुई थी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला किसी चलती ट्रेन से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हाथरस सिटी रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here