हाथरस।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव समारोह गाँव चंदपा में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बॉबी जाटव प्रधान चंदपा ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व हाथरस विधानसभा के प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एडवोकेट ने शोभायात्रा का उद्घाटन कर शुभारंभ किया तदोपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन मे संघर्ष कर जो मुकाम हाँसिल किया वो समाज के लिये प्रेरणा है।
बाबा साहब ने भारत के संविधान में गरीबों मजदूरों कमजोरों और खाशकर महिलाओं के अधिकारों पर पूर्ण जोर दिया ताकि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। लम्बे समय तक महिलाओं ने हर शासन काल मे जुल्मसितम झेले हैं। लेकिन जब से बाबा साहब का लिखा संविधान इस देश मे लागू हुआ तब से महिलाओं के जीवन स्तर में बहुत बड़ा सुधार हुआ है। शिक्षा से वंचित रहीं महिलाओं को आज संविधान के माध्यम से बड़े बड़े पदों पर दायित्व मिले हैं जिससे महिलाओं का सम्मान बड़ा है। संविधान की समाजवादी विचारधारा से ही महिलाओं को सम्मान सदैव समाजवादी संविधान में भरोसा रखने वाले लोग ही दे सकते है। वर्तमान सत्ता में बैठे संविधान विरोधी महिला सम्मान का नाटक तो कर सकते है। लेकिन सम्मान नहीं दिला सकते। रात्रि9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम बृज की मशहूर नौटंकी का शुभारंभ मास्टर सुनहरी लाल प्रधान रोहई ने किया। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र सिंह,डॉ लाखन सिंह, हरी सिंह, सुकान्त शर्मा पूर्व प्रधान, विजेंद्र मोहन दीक्षित पूर्व प्रधान, ब्रजमोहन पाण्डेय, हर्षवर्धन शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा विधायक, लवकुश भारद्वाज एडवोकेट, विष्णु भारद्वाज, डॉ गिर्राज भारद्वाज, सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले, कमलसिंह, अजय पाल, रामस्वरूप, फौरन सिंहबालिस्टर, रामहरि पूर्व प्रधान, बनवारी लाल, त्रिलोक कुमार एडवोकेट, रामजीलाल फ़ोटो वाले, लटूरी सिंह, महेन्द्र सिंह, कालीचरण ठेकेदार, जगदीश, मुन्नीलाल कनेक्टर, प्रमोद कुमार, धीरज कुमार, सत्यप्रकाश, सूरज सिंह, अजय कुमार ट्रेक्टर वाले, कुँवरपाल सिंह दुकान वाले, अजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार, आदि समाज के सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।









