महिला मरीज़ की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,जानवी हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
79

 

हाथरस जिले के थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित जानवी हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय बंटी देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी निहालपुर, थाना सिकंद्राराऊ ने 1 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में उपचार कराया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद पेट में गांठ बताकर ऑपरेशन करने की बात कही, जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर चिकित्सकों ने उसे अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि जानवी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना उनकी सहमति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here