थाना चन्दपा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जहां पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी ग्राम पत्ती गढ़ी तिराहे से पट्टी सामंत रोड के पास की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।









