लोधी समाज के द्वारा स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाने की की मांग,

0
17

 

नगला मसंद (सिकंद्राराऊ), दिनांक 23 अप्रैल 2026 — लोधी समाज के लोगों में उस समय भारी आक्रोश देखने को मिला जब दिनांक 16 अप्रैल 2026 की रात्रि में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पथराव कर उसे खंडित कर दिया गया। इस घटना के संबंध में सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को लोधी समाज के सभी लोग नगला मसंद स्थित प्रतिमा स्थल पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने स्थल का निरीक्षण किया और खंडित प्रतिमा को सम्मानपूर्वक कपड़े से ढक दिया। समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती, तब तक इस खंडित प्रतिमा को नहीं खोला जाएगा।

समाज के प्रतिनिधियों ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी, सिकंद्राराऊ को सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर शिव सिंह लोधी, विक्रम सिंह लोधी, मानपाल सिंह लोधी, योगेंद्र लोधी, रूप किशोर लोधी, विश्वभर लोधी, महेश लोधी, संतोष लोधी (प्रधान), योगेश लोधी, अरविंद लोधी सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
लोधी समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here