हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चमड़ा गेट स्थित एक जिम के बाहर अचानक मारपीट की घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि जिम से बाहर निकल रहे युवकों पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों को सड़क पर गिराकर बेल्ट से जमकर पीटा। बीच बाजार हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।
पीड़ित युवकों ने इस मामले की शिकायत थाना सदर कोतवाली पुलिस से की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।









