25 अप्रेल को होगी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा,18 केंद्रों पर होगा आयोजन

0
24

हाथरस। जनपद में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए हाथरस में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।


अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here