आबकारी विभाग की टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, अवैध शराब के प्रति लोगों को किया जागरूक

0
31

 

हाथरस।आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के आदेशों के क्रम में, जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में आज एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3, हाथरस, कुलदीप चौहान द्वारा किया गया, जिनके साथ आबकारी टीम भी मौजूद रही।

यह अभियान थाना सिकंदरा राऊ क्षेत्र के अंतर्गत कपासिया, वजीदपुर, अगसौली चौराहा, कचौरा तथा रतिभानपुर में संचालित देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर केंद्रित रहा।

चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक का गहनता से परीक्षण किया गया और सभी विक्रेताओं को पोस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, मौके पर उपस्थित आमजन को अवैध मदिरा के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।

आबकारी विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here