अज्ञात कारणों से टेंट की दुकान में लगी आग,दुकान स्वामी का हुआ बड़ा नुकसान

0
24

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक टेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक ओवैश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ओवैश ने जैसे ही शटर खोला, अंदर भयंकर आग लगी हुई थी।

घटना की जानकारी तत्काल नगला जलाल फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से टेंट का लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here