तीन बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध सहित चार लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

0
61

 

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर शुक्रवार शाम तीन बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना केएल जैन इंटर कॉलेज के समीप हुई। हाथरस के टुकसन निवासी बॉबी शर्मा अपने चाचा सियाराम के साथ शाम करीब 6 बजे सासनी स्थित अपने नए मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की दो अन्य तेज रफ्तार बाइकों से जोरदार टक्कर हो गई।

भिड़ंत में तीनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में चाचा-भतीजा बॉबी शर्मा और सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य दो बाइकों पर सवार युवकों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घायलों को निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सासनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सियाराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार जारी है। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here