सड़क हादसे में भांजी की हुई मौत मामा गंभीर घायल

0
45

 

हाथरस।सिकंदराराऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गोवंश से टकराने के बाद बाइक सवार मामा-भांजी सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हैं।

पूरा मामला सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव मुगलगढ़ी का है, जहां शुक्रवार रात करीब 7:45 बजे आगरा के छतरपुर निवासी 25 वर्षीय साक्षी अपने मामा के साथ बाइक से कचौरा क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक गांव मुगलगढ़ी के पास पहुंची, अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में साक्षी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ आस्थाना ने बताया कि गोवंश से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजी सड़क पर गिर गए थे, जिन्हें पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here