भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का किया आयोजन

0
19

 

हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान” विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मौजूद रहीं। इस दौरान महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सांसद अनूप प्रधान, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें।

मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी पहलें महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हैं, जबकि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति करता है।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर जवाब दें। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी एकजुट होकर महिला सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here