गांव धातरा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

0
58

 

हाथरस जनपद के मुरसान ब्लॉक के गांव धातरा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजवीर सिंह बघेल ने फीता काटकर एवं खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उसे सही मंच और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ें, ताकि जनपद से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।

राजवीर सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि युवाओं को हर स्तर पर सहयोग और प्रोत्साहन दें, क्योंकि युवा ही देश का भविष्य हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here