रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई संपन्न,डीआईजी आशीष तिवारी ने बढ़ाया उत्साह

0
23

 

हाथरस। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 390 प्रशिक्षु आरक्षी अब उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली बल का हिस्सा बन गए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाऐं) आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया से रूबरू होते हुए डीआईजी आशीष तिवारी ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 60,000 से अधिक आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और बड़ी कवायद है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हाथरस में दीक्षांत परेड में शामिल 400 के करीब आरक्षियों में से 90 महिला आरक्षी हैं।

नारी शक्ति की पुलिस बल में बढ़ती यह भागीदारी प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बल में लगभग 20% नए फोर्स का इजाफा हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री और डीजीपी के प्रयासों से सफल हुई इस भर्ती प्रक्रिया के बाद अब ये जवान अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। परेड के दौरान प्रशिक्षुओं के परिवारों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here