हाथरस।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा द्वारा गणेश मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंच पर विराजमान डॉ. पी.पी. सिंह जी, मुख्य वक्ता दुर्गेश जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य राधेश्याम वाष्र्णेय जी ने भारत माता के साथ-साथ डॉ. हेडगेवार जी एवं गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा योग, आसन, नियुद्ध, समता, दंड, प्रहार तथा शेर-बकरी जैसे आकर्षक खेलों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बड़े उत्साह से सराहा।
इसके पश्चात मुख्य वक्ता दुर्गेश जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ के “पंच परिवर्तन” के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इन पंच परिवर्तनों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राधेश्याम वाष्र्णेय जी ने अपने आशीर्वचन में सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ. पी.पी. सिंह जी ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनीष जी, धर्मेंद्र जी, भानू जी, विपिन जी, हजारी लाल जी, भाजपा नेता अशोक सिंह जी, वीरेंद्र माहौर जी, अजय जी, राजू जी, अमित गौतम जी, दीपक कनोड़िया जी, अखिलेश, मोहित, यतीश, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, सचिन, अंजेय सक्सेना जी, विष्णू वाष्र्णेय, अमन, डालचन्द्र, गौरव कांत शर्मा, कृष्ण गोपाल, सक्षम सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।









