गांव सिकतरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

0
30

 

विकास खंड हसायन के ग्राम पंचायत इन्द्रनगर सिकतरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपलब्ध नक्शों के माध्यम से गाटा संख्या का मिलान कर स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत चक परिवर्तन, कब्जा परिवर्तन एवं रकबा में कमी जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर किया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके।

इस अवसर पर एसओसी चकबंदी ने चकबंदी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ, एसओसी चकबंदी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भी भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here