किसान 15 मई तक कराएं फॉर्म रजिस्ट्री,वर्ना योजनाओं से वंचित रह सकते हैं

0
49

 

हाथरस. कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है. जिससे किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के वंचित नहीं होना पड़े. इसलिए विभाग की तरफ से कहा गया है कि जनपद के सभी किसान 15 मई 2026 तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, तो वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

जिले में करीब 2 लाख 18 हजार किसान है, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत यानी करीब 1 लाख 74 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। शेष किसानों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे अंतिम तिथि से पहले हर हाल में अपनी फार्म रजिस्ट्री करा लें, ताकि उन्हें अनुदानित खाद, बीज और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे और किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here