जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सदर स्थित संग्रह कक्ष का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

0
41

 

हाथरस। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सदर स्थित संग्रह कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और ओसी कलेक्ट्रेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

जिलाधिकारी ने करीब डेढ़ घंटे तक पुराने अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि तहसील सदर में तैनात एक अमीन ने बकाया वसूली के नाम पर उससे रुपये तो ले लिए, लेकिन वह धनराशि सरकारी राजस्व में जमा नहीं की गई। प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी धन के गबन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और ओसी कलेक्ट्रेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को दो सदस्यीय टीम गठित कर शाम तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में अमीन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय बाबुओं और कर्मचारियों को लापरवाही को लेकर कड़ी चेतावनी दी तथा आवश्यकतानुसार उनके स्थानांतरण के भी निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here