प्रेमी से शादी की जिद को लेकर विवाहिता ने किया हाइवोल्टेज ड्रामा,100 फ़ीट ऊँचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के नीचे उतारा

0
47

 

सासनी।प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक विवाहिता ने मंगलवार को सासनी क्षेत्र में हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और तीन घंटे तक नीचे उतरने से इंकार करती रही, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल अचानक अपनी ससुराल से निकलकर लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी, फायर ब्रिगेड टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। महिला ने टॉवर के ऊपर से ही अपने मायके पक्ष को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे।

प्रशासन ने एहतियातन टॉवर के नीचे जाल बिछवाया और 102 व 108 एम्बुलेंस भी तैनात कर दी। करीब तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतर आई, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला को सकुशल नीचे उतारना प्राथमिकता थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here