कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी,बाल बाल बचे कार सवार लोग

0
30

 

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया इकबालपुर के पास सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही एक हुंडई कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान कार से चिंगारियां निकल रही थीं, जिससे आग लगने का खतरा बन गया था। हालांकि कार में सवार सभी पांच लोग बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हटाई गई मंदिर की मूर्तियों का पुनर्निर्माण न होने के बाद से इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here