निस्वार्थ सेवा संस्थान के द्वारा नवग्रह मंदिर गौशाला में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
47

हाथरस।समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक बार फिर अपनी मासिक सेवा परंपरा को निभाया। इस बार संस्था द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गौमाता की सेवा से हुई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गौशाला में हरी सब्जियों की व्यवस्था कर गौमाता को पौष्टिक आहार प्रदान किया। संस्था का मानना है कि गौमाता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और उनकी सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

संस्थान हर माह शहर की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचकर इस तरह के सेवा कार्य करता है। इस पहल का उद्देश्य केवल गौमाता के लिए भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और जीवों के प्रति दया की भावना को बढ़ावा देना भी है।

गौरतलब है कि निस्वार्थ सेवा संस्थान पिछले 1478 दिनों से लगातार मूक पशु सेवा अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत संस्था प्रतिदिन निराश्रित और बेसहारा पशुओं के लिए भोजन, पानी और देखभाल की व्यवस्था करती है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष सम्मान प्राप्त है और उनकी सेवा करना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी गौ सेवा, वृद्ध सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here