हाथरस जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में आंधी की वजह से दो मासूम सहित तीन लोगों की हुई मौत, 10 बकरियां भी हुई शिकार

0
12

 

यूपी के जनपद हाथरस में गुरुवार शाम को आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई, हाथरस जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में तेज आंधी के वजह से हुए हादसों में 10 वर्षीय 2 मासूम बच्चों, 52 वर्षीय एक व्यक्ति समेत 10 बकरियों की मौत हो गई।

पहला हादसा थाना सादाबाद के बिलारा से सामने आया यहां तेज आंधी से बचने के लिए दीवार के सहारे खड़े 10 वर्षीय मनीष और नेहा के ऊपर निर्माणधीन मकान की दीवार गिर गई, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरा घटना थाना मुरसान क्षेत्र के बर्द्धवारी गांव से सामने आई यहां खेतों में बकरी चरा रहे 52 वर्षीय खजान सिंह आंधी से बचने के लिए अपनी बकरियों को लेकर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, इसी बीच वह पेड़ टूट गया जिसके नीचे दबकर 52 वर्षीय खजान सिंह और उनकी 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here