भीषण गर्मी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शहर के 101 स्थान पर पानी की नाद रखी गई,पशुओं को मिलेगी राहत

0
28

 

हाथरस।भीषण गर्मी के बीच बेजुबान जानवरों और गौवंशों की प्यास बुझाने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत शहर के 101 स्थानों पर पानी की नाद (टंकियां) रखी गई हैं, ताकि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को राहत मिल सके।

इस अभियान का शुभारंभ शहर के तालाब चौराहे पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अतुल वत्स और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विधिवत पूजा अर्चना कर संयुक्त रूप से इस पहल की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह ने इस अभियान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित शहर के गणमान्य नागरिक और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस पहल को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे पशु सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here