बुद्ध पूर्णिमा एवं शनि देव स्थापना दिवस की अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
19

 

सासनी।बुद्ध पूर्णिमा एवं शनि देव स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सासनी द्वारा मोहल्ला छिपेटी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध शांति, अहिंसा और करुणा के प्रतीक हैं तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने शनि देव स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक पर्व हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।

विहिप प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

इस अवसर पर विद्याभूषण गर्ग, सचिन भार्गव, माधवी देवी सहित अनेक पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here