सिकंदराराऊ तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

0
10

 

सिकंदराराऊ तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।

तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 140 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक मामले भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित रहे।

इसके अलावा सिंचाई विभाग की ड्रेन में पानी की कमी और सिल्ट सफाई न होने की समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।

डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here