दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दोनों की हालत गंभीर

0
19

 

सासनी, कस्बा में प्रकाश एकेडमी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद, अलीगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पुलिस पहुंच गईं. पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इसी बीच अलीगढ़ की दिशा से आ रहा ट्रक वहां से गुजर रहा था। मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हताहत हुए लोगों मे याशुद्दीन पुत्र आमीन, निवासी गढ़ी गहर, जनपद आगरा) और राशिद पुत्र शाहिद, निवासी विष्णुपरी, दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मामूली घायल पप्पन खाँ (पुत्र ताहिर) और शिवा (पुत्र पप्पन खाँ, निवासी विष्णुपरी,को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here