स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर गजरौली बिजली घर पर पहुंची महिलाएं,जमकर किया प्रदर्शन, पुराने मीटर लगाने की मांग

0
21

 

उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर लगाएं गए स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ओढ़पुरा और नवीपुर बिजलीघरों पर हुए विरोड के बाद रविवार को हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित गिजरौली बिजलीघर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को उग्र प्रदर्शन किया।

यहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर लेकर पहुंचीं और स्मार्ट मीटरों को फेंकते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल सामान्य से कहीं अधिक आ रहा है। इसके अलावा बार-बार बिजली कटौती हो रही है और शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इन समस्याओं से परेशान होकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

महिलाओं ने गिजरौली बिजलीघर का घेराव कर अधिकारियों से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा से लगाने की मांग की है।

सूचना पर विभागीय अधिकारियों के अलावा मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here