विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी द्वारा पत्रकारों का किया गया स्वागत व सम्मान

0
7

 

सिकंद्राराऊ।विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाथरस के सिकंद्राराऊ में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अनिकेत गुप्ता के प्रतिष्ठान पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता का प्रतीक है। उन्होंने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर समाज और आम जनता तक सच्ची खबरें पहुंचाने का कार्य करते हैं।

पत्रकार साथियों ने भी विश्व हिंदू परिषद की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर में कई संगठन पत्रकारों को खबरों के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन सम्मान देने की पहल कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में यह कार्यक्रम पत्रकार जगत के लिए सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष राय सिंह यादव, नगर मंत्री मोनू महेश्वरी, सत्संग प्रमुख विष्णु वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष निधीश राज वार्ष्णेय एवं सह सेवा प्रमुख उदय सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here