पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
23

 

हाथरस।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

मुख्य आरक्षी विपिन कुमार यादव ने मानसिक रूप से परेशान एक भूखे व्यक्ति को अपने वेतन से भोजन कराया। वह स्वप्रेरणा से जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। उनके इस कार्य की एसपी ने सराहना की।

वहीं आरक्षी मनोज कुमार की ड्यूटी कांवड़ मार्ग पर लगी थी। बारिश से मार्ग पर गड्ढे में पानी भर गया था। उन्होंने स्वयं मिट्टी डालकर गड्ढा भर दिया, जिससे कांवड़ यात्रियों को परेशानी न हो। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके कार्य को अनुकरणीय बताया। और उनके कार्यों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here