हाथरस से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ननिहाल आई एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह मामला हाथरस जनपद की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना का है। यहां गांव खेड़िया निवासी जहांगीर की तीन वर्षीय पुत्री सनाया अपनी मां के साथ दो दिन पहले ही ननिहाल आई थी। सोमवार सुबह सनाया अपने मामा के बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई।
छत से गिरते ही मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत घायल बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
मासूम की हालत नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।
वीओ:
इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।







