गांव जिसिमपुर में भाजपा द्वारा कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल किया गया आयोजन

0
4

 

हाथरस जनपद के पुरदिलगर क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल जन जागरण अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य किसानों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के धर्मवीर सिंह राणा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और पुरदिल नगर मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर भीकम सिंह चौहान, विक्रम सिंह जादौन, सुरेश प्रताप गांधी, राजवीर सिंह कुशवाहा, सुरेश आर्य, योगेश परमार, बसंत चौहान, लाल बहादुर कुशवाहा, सचिन दीक्षित, वीरभान सिंह चौहान, रामकुमार चौहान और जितेंद्र सिंह यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here