नया नगला में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में हुई प्रभात फेरी और श्री हनुमान चालीसा का पाठ

0
3

 

सासनी विकास खंड के गांव नया नगला में मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में गांव में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान पूरा गांव ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

प्रभात फेरी गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंची। इस दौरान खन्ना ठाकुर अपनी टीम के साथ प्रत्येक मंदिर में पहुंचे और विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। बजरंग बली को चोला अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
गांव के बुजुर्गों और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी हिंदू संस्कृति व धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस आयोजन में खन्ना ठाकुर के साथ सनी कुशवाहा, प्रशांत कुमार, विष्णु कुमार, रवि, लक्ष्मण, विवेक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here