सदर कोतवाली क्षेत्र के सामने स्थित ओवरब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फोन पर हुई कहासुनी के बाद बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर बीच सड़क पर ही लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
मारपीट की घटना के चलते ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के बीचोंबीच हो रही इस मारपीट से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने सभी युवकों को अलग कर मामले को शांत कराया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।







