पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरी को किया गिरफ्तार

0
2

 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बीस हजार छह सौ रुपये नकद और ताश की गड्डी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर जनपद में जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला करीमनगर के पीछे स्थित बाग में छापेमारी की, जहां तीन व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹20,600 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सिकन्द्राराऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here