हाथरस। दिनांक 03 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी द्वारा वन स्टॉप सेंटर, हाथरस का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, फारिया नौशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इस दौरान एक महिला पीड़िता भी केंद्र पर मौजूद थी। सचिव द्वारा पीड़िता से उसकी समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़िता की समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषजनक पाई गई। सचिव द्वारा संचालिका को निर्देशित किया गया कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनके मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके।









