हाथरस। दिनांक 03 फरवरी 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद हाथरस में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत थाना चन्दपा क्षेत्र के मीतई, नगला भुस, बुलगढ़ी, बिसाना सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग के माध्यम से गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान अनुज्ञापियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्रों में स्थित विभिन्न होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
इस कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, आबकारी स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।







