गमी में जा रही महिला हुई ठगी का शिकार, शातिर ठग महिला के आभूषण लेकर हुए फरार,पुलिस जांच में जुटी

0
3

हाथरस।मुर्दनी गांव जा रही एक महिला ठगी का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने महिला को आभूषण डबल करने का लालच देकर लाखों रुपये के गहने हड़प लिए। बताया जा रहा है कि महिला गोपेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंची थी, तभी दो अज्ञात ठगों ने खुद को जान-पहचान वाला बताते हुए बातचीत शुरू की। ठगों ने महिला को झांसे में लेकर कहा कि वे उसके आभूषणों को पूजा-पाठ के जरिए डबल कर देंगे।

लालच में आकर महिला ने अपने सभी आभूषण उतारकर ठगों को सौंप दिए। इसके बाद ठग मौके से फरार हो गए। जब काफी देर तक ठग वापस नहीं लौटे, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here