थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एवं ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त शकील को ग्राम नौरथा ईशेपुर बाग के पास से तथा अभियुक्त यादराम को नारई रोड गेट के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर तथा 03 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









