पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा व 1 कारतूस बरामद

0
1

 

जनपद हाथरस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जलेसर रोड स्थित ग्राम बघराया चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को ग्राम महौ में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध थाना हाथरस जंक्शन में मारपीट, हत्या के प्रयास और लूट जैसी गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here