सिकंदराराऊ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से 1 तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद

0
1

 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए गढिया पुल के पास, एटा रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here