बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो युवक हुए गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

0
1

 

सासनी। इगलास मार्ग पर गांव मुकानखेड़ा के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सठिया निवासी बॉबी पुत्र हरिशंकर अपने साथी आकाश पुत्र कुमार पाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर इगलास जा रहे थे। मुकानखेड़ा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बॉबी और आकाश सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान बॉबी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here