हाथरस।सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फरीदाबाद के निकट एक ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से खाई में जा पलटा। हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ, जब ट्रक एटा से दिल्ली की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रक निर्माणाधीन हाईवे के पास पहुंचा, अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार फिलहाल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।









